Unnao City

Unnao News : शिवपाल का दावा, धांधली नहीं होती तो सपा जीतती 11 सीटें, बैलेट पेपर से हों 2027 के चुनाव

MLC चुनाव में शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश-राहुल लेंगे फैसला

प्रमोद पासी

उन्नाव, 31 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा और भगवंतनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन सीटों पर मतगणना के दौरान सपा को हराया गया। अगर ऐसा नहीं होता तो पार्टी 11 सीटें जीतती।

एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप, लोकतंत्र कमजोर कर रही सरकार

शिवपाल यादव ने यहां जनसभा में भाग लिया व मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में शासन-प्रशासन ने खुलेआम बेईमानी की। मतगणना के दौरान तीन सीटों पर सपा के साथ गलत किया गया। उनके मुताबिक, इन सीटों पर नतीजे प्रभावित नहीं किए जाते तो समाजवादी पार्टी के खाते में 11 सीटें आतीं। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बेईमान सरकार चल रही है। यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती। उन्होंने मीडिया पर भी सरकार के कब्जे में होने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की रखी मांग

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। यह समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष की भी यही मांग है। प्रदेश के बजट को लेकर भी शिवपाल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बजट का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। बड़े-बड़े ठेके गुजरात के व्यापारियों और ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं, जबकि यूपी के लोगों को काम नहीं मिल रहा है।

Advertisement

अमित शाह के बयान पर किया पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर जवाब देते हुए शिवपाल ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी बीजेपी का सफाया कर देगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सपा बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन बेअसर

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जनता समझती है कि ये लोग किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस बारे में फैसला राहुल गांधी और अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन है और आगे भी बना रहेगा।

ये भी पढ़ें  खनन माफियाओं को एआरटीओ व खनिज टीम की लोकेशन देता था गिरोह... एसटीएफ ने पांच को दबोचा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link