Lucknow City

UP में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 15 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, अतिरिक्त प्रभार भी मिले

UP IAS TRANSFER : शासन ने कई अधिकारियों के विभाग बदले, कुछ को अतिरिक्त प्रभार मिला, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी, जल निगम ग्रामीण के एमडी भी बदले

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को योगी सरकार ने 15 वरिष्ठ IAS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ झांसी मंडल के कमिश्नर भी शामिल हैं। इससे एक दिन पहले सरकार ने 11 PCS अफसरों के तबादले किए थे।

अनुराग श्रीवास्तव को मिली अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। उनके पास नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग के साथ ग्रामीण पेयजल मिशन के मिशन निदेशक तथा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

up-ias-transfer-15-officers-new-postings (2)

ये भी पढ़ें:

आलोक कुमार को औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एनआरआई विभाग के साथ पिकअप के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रमुख सचिव एम देवराज को राज्य सतर्कता आयोग तथा प्रशासनाधिकरण-1 के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय के साथ यूपीडा के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। अजय चौहान को यूपीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। पंधारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Advertisement

up-ias-transfer-15-officers-new-postings (3)

झांसी के कमिश्नर भी बदले

जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक रहे योगेश कुमार को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह को जल निगम ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।

देवेंद्र कुशवाहा को प्रशासनिक सुधार विभाग

विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उन्हें ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग में सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें जनजाति विकास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें  UP को दो नए एक्सप्रेसवे की सौगात, योगी कैबिनेट ने विकास की रफ्तार को दिया मेगा बूस्ट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link