Lucknow City

UP News : साक्षरता कर्मियों को तोहफा, योगी सरकार ने 64 जिलों के लिए जारी किए 397 करोड़ रुपये

साक्षर भारत योजना के तहत 31 मार्च 2018 तक काम करने वाले प्रेरकों और जिला-ब्लॉक समन्वयकों को मिलेगा बकाया मानदेय, सत्यापन के बाद बैंक खातों में भुगतान

लखनऊ, 2 नवम्बर 2026:

यूपी में वर्षों से बकाया मानदेय का इंतजार कर रहे साक्षर भारत योजना के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने उनके लंबित भुगतान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 64 जिलों के लिए करीब 397.19 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे योजना के तहत काम कर चुके जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों और प्रेरकों को लंबे समय से लंबित अवशेष मानदेय मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निदेशक एवं सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसके तहत साक्षर भारत योजना में 31 मार्च 2018 तक कार्यरत रहे साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा। आदेश के अनुसार प्रेरकों को 2,000 रुपये प्रतिमाह एवं जिला और ब्लॉक समन्वयकों को 6,000 रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाएगा।

सत्यापन के बाद तय होगी बकाया राशि

सरकार ने भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति, उनके कार्यों और उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। जिला स्तर पर मौजूद ऑडिट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर हर कर्मचारी की बकाया राशि निर्धारित होगी। भुगतान सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

31 दिसंबर तक खर्च करनी होगी आवंटित धनराशि

आदेश में संबंधित जिलों को आगामी 31 दिसंबर तक निर्धारित वित्तीय नियमों के तहत आवंटित धनराशि खर्च करने को कहा गया है। इसके बाद व्यय का पूरा विवरण और उपयोगिता प्रमाण पत्र 5 जनवरी 2027 तक निदेशालय को उपलब्ध कराना होगा।

Advertisement

इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आवंटित बजट का इस्तेमाल केवल निर्धारित मद में ही किया जाएगा। किसी अन्य मद में धनराशि खर्च करने या वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जनपदीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इस फैसले से वर्षों से अपने मेहनताने की प्रतीक्षा कर रहे साक्षरता कर्मियों में भुगतान की उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें  UP की बन रही स्टार्टअप हब के रूप में सशक्त पहचान, इस बदलाव की धुरी बना IIT कानपुर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link