Uttar Pradesh

निकिता की मां निशा सिंघानिया प्रयागराज पहुंचीं, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी संभव।

प्रयागराज/जौनपुर,12 दिसंबर 2024

बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में आरोपित निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की तैयारी शुरू कर दी है। निशा सिंघानिया अपने बेटे अनुराग के साथ बुधवार देर रात जौनपुर स्थित घर से चुपचाप निकल गईं। मीडिया द्वारा घेरने पर उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब है और वह इलाज के लिए जा रही हैं। गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस की टीम उनसे पूछताछ के लिए जौनपुर पहुंचने वाली थी।

अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में फैमिली कोर्ट की जज और न्याय व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके भाई विकास की तहरीर पर निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया, अनुराग सिंघानिया और उनके चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और झूठा केस दर्ज कराने का आरोप है। वकील ने कहा कि अगर अतुल फैसले से नाखुश थे, तो उन्हें हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सावन : डीएम ने अफसरों के साथ देखे शिवालय, कहा...श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link