Uttar Pradesh

कंगना रनौत मामले में नया अपडेट : आज भी नहीं पहुँची कोर्ट…. फिर कोर्ट ने दिया ये आदेश

मयंक चावला
आगरा, 12 दिसम्बर 2024:

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित स्पेशल कोर्ट (एमपी-एमएलए) में आज सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने कंगना को 12 दिसंबर को स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था, लेकिन वह अनुपस्थित रहीं।

इससे पहले, कोर्ट ने 28 नवंबर को कोर्ट में पेश होने की नोटिस भेजी थी हालांकि, कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इसके बाद, 7 दिसंबर को पुलिस के माध्यम से एक और नोटिस भेजा गया, जिसमें 12 दिसंबर को उनकी उपस्थिति अनिवार्य बताई गई थी।

कोर्ट में अनुपस्थित रहने पर आज स्पेशल कोर्ट ने कंगना रनौत को अपना पक्ष रखने के लिए एक और मौका देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 18 दिसंबर 2024 तय की है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इस बार कंगना अपना जवाब दाखिल नहीं करती हैं या कोर्ट में पेश नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

यह मामला किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह से जुड़ा है, जिसमें कंगना रनौत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब देखना होगा कि आगामी सुनवाई में कंगना कोर्ट में उपस्थित होती हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें  बंद बेकरी में सजती थी जुए की फड़, 15 गिरफ्तार, 2.76 लाख कैश मिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link