CrimeUttar Pradesh
आगरा : लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

मयंक चावला
आगरा, 24 दिसंबर 2024:
यूपी के आगरा में शुक्रवार रात पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह मुठभेड़ शमसाबाद क्षेत्र के मेहरमपुर बाईपास के पास हुई। इस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ भोला के रूप में हुई। उसके पास बाइक, तमंचा, कारतूस और 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
सहकारी समिति के सचिव से लूट में था वांटेड
पुलिस के मुताबिक शमसाबाद थाना क्षेत्र में गत दिनों सहकारी समिति के एक सचिव से 2 लाख 70 हजार रुपये की लूट हुई थी। घटना के वक्त सचिव अपने घर जा रहे थे। शमसाबाद के एसीपी गिरीश कुमार के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश लूट की घटना में शामिल था। उसके पास लूट के रुपये भी बरामद हुए हैं।






