Uttar Pradesh

चूहों ने सिग्‍नल के तार कुतरे, छह महीने से बंद है अहम चौराहा।

गाजियाबाद,14 दिसंबर 2024

गाजियाबाद के होटल कंट्री इन तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पिछले छह महीने से खराब पड़ा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। सिग्नल की खराबी की वजह चूहों द्वारा सिग्नल के तार कुतरने को बताया जा रहा है। इस प्रमुख चौराहे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, खासकर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे यहां सड़क पार करना जोखिम भरा हो जाता है। कई कंपनियों के ऑफिस भी इस रोड पर स्थित हैं, और यहां काम करने वाले हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।

नगर निगम ने कई बार सिग्नल की मरम्मत के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सिग्नल की मरम्मत के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, और जैसे ही अनुमति मिलती है, इसे सही किया जाएगा। ट्रैफिक सिग्नल का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है, और गाजियाबाद में यह कार्य नोएडा की एक कंपनी को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : नकली सलमान खान को भारी पड़ा रील बनाना, रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link