Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश:ओबरा तापीय परियोजना की कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर रोष

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र‌‌(उत्तर प्रदेश), 14 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश सरकार की विद्युत उत्पादन इकाई
ओबरा तापीय परियोजना की कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर परियोजना कर्मचारियों में भारी रोष है और उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की है।

कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पंचायत पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे को नष्ट करके नए सिरे से काम करा रही है। जिससे सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

कर्मचारी विशेषकर गर्ल्स कॉलेज के पीछे नगर पंचायत द्वारा पेयजल पाइप लाइन को तोड़ दिए जाने के कारण उपजे पेयजल संकट से बहुत परेशान हैं।

Advertisement

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले विकास कार्यों को दरकिनार कर फिर से विकास के नाम पर नगर पंचायत के जिम्मेदार धन का बंदर बांट करने में लगे हुए हैं। परियोजना कर्मचारियों ने नगर पंचायत ओबरा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच करवाने और पेयजल पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत का कहना है कि वे विकास कार्य जनता के हित में कर रहे हैं कहीं भी किसी भी तरह का कोई अनियमितता नहीं की गई है। पेयजल पाइप लाइन टूटने के मामले में उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसे जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

ओबरा विस्तारित क्षेत्र में भलुआ टोला गजराज नगर गीता मंदिर, नई कॉलोनी, शारदा मंदिर, बिल्ली स्टेशन, अग्रवाल नगर, बाबा धुलाई सेंटर जैसे क्षेत्र के निवासी विकास के मामले में अभी भी निराश हैं और विकास कार्यों की बाट जोह रहे हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश: गोरखपुर महोत्सव 10 जनवरी से,बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट्स भी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link