Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर से गोरखपुर लाया जा रहा था चीन का लहसुन, ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 16 दिसम्बर 2024:

नेपाल बॉर्डर ठूठीबारी से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पीपीगंज लाया जा रहा चीन का लहसुन ग्रामीणों ने सरहरी के शांतिनगर चौराहे पर पकड़ लिया। शक होने पर पिकअप वाहन की जांच की गई, जिसमें 16 क्विंटल चीन का लहसुन पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सरहरी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लहसुन लदे पिकअप और चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चालक की पहचान इशहाक अली, निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह लहसुन की वैधता से जुड़े कोई कागजात नहीं दिखा सका।

ये भी पढ़ें:

गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप में लदा लहसुन नेपाल बॉर्डर से पीपीगंज लाया जा रहा था। मामले की सूचना पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरीक्षक पवन सिंह ने पहुंचकर चालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की।

चीन के लहसुन की सप्लाई और उसकी वैधता को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है। फिलहाल, बरामद लहसुन और वाहन को सरहरी पुलिस चौकी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें  एकता हत्याकांड: छह माह में विमल से 60 घंटे बात, फिर भी पुलिस नहीं जागी... मिस्टर कानपुर ने क्यों की हत्या?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link