108 एंबुलेंस चालक कर रहे मरीजों से कमीशनबाजी, 4000 की जगह 5000 वसूली!

बड़वानी,21 दिसंबर 2024
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के लिए कमीशन लेते हैं। इस मामले में लोगों ने सीएम हेल्पलाइन और सीएमएचओ से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, एम्बुलेंस चालक घायलों को सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में भेजते हैं, जहां उन्हें 4000 से 5000 रुपये तक की कमीशन मिलती है। इसके कारण मरीजों और सरकारी खजाने को आर्थिक नुकसान हो रहा है, साथ ही आयुष्मान योजना भी प्रभावित हो रही है।
इस पर सीएमएचओ ने नोटिस जारी किया और जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि 108 एम्बुलेंस और जननी वाहनों के ड्राइवरों को केवल सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने की अनुमति है, निजी अस्पतालों में नहीं। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की है और कहा है कि अगर ऐसी कोई घटना सामने आई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






