Uttar Pradesh

बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार, जेवर चोरी पर टूटा रिश्ता

जालौन,22 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 45 वर्षीय महिला बेटी की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति अरविंद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेमा देवी पड़ोसी युवक गुलसाद के साथ घर से भागी और शादी के लिए रखे जेवरात भी लेकर चली गई। इसके बाद गुलसाद ने 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया जाएगा।

अरविंद ने कई महीनों तक थानों के चक्कर लगाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के कारण उनकी बेटी की शादी भी टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें  UP : आई लव मोहम्मद मुद्दे पर प्रदर्शनों के बीच... लखनऊ में ‘आई लव बुलडोजर’ होर्डिंग से चढ़ा सियासी पारा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link