Uttar Pradesh

“पाकिस्तान का शस्त्रागार है AMU: बजरंग दल-विहिप कार्यक्रम में विवादित बयान”

अलीगढ़,23 दिसंबर 2024

अलीगढ़ में विहिप और बजरंग दल द्वारा आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि एएमयू को पाकिस्तान का शस्त्रागार कहा गया था और पाकिस्तान की नींव यहीं रखी गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएमयू में आज भी इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं। साथ ही, उन्होंने लोगों को जातियों में बांटने वाले राजनैतिक स्वार्थी लोगों के बहकावे में न आने की अपील की और एकता को ताकत बताया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जहां मुसलमान बहुसंख्यक होते हैं, वहां हिन्दू अल्पसंख्यकों का खून बहाया जाता है, जैसे बांग्लादेश में। उन्होंने यूएनओ से वहां शांति सेना भेजने की मांग की। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि भारत में जिहाद नहीं चलेगा और सनातन धर्म को मिटाने की सोच रखने वाले खुद ही खत्म हो जाएंगे। अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ कहने की भी बात की गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : चप्पल खरीदने की जिद्द कर रही थी बेटी, मां ने नहीं दिलाई तो फांसी लगा दी जान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link