Uttar Pradesh

मौसंबी-अमरूद की बागवानी से किसानों की डबल कमाई, सैकड़ों ने बदली किस्मत।

हमीरपुर,23 दिसंबर 2024

हमीरपुर जिले में किसान परंपरागत खेती से हटकर मौसंबी, अमरूद, नींबू और करौंदा जैसे फलों की बागवानी से अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं। मौसम की मार से खरीफ और रबी की फसलें अक्सर नुकसान झेलती हैं, जिससे किसान अब बागवानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। बंजर जमीन पर बागवानी के लिए किसानों को डिपार्टमेंट से अनुदान मिलता है, जिससे उन्हें कम लागत में बेहतर मुनाफा हो रहा है। नागपुर की मौसंबी की बढ़ती मांग ने किसानों को बड़े पैमाने पर बागवानी की ओर आकर्षित किया है।

जिला उद्यान विभाग ने इस साल 29 हेक्टेयर में बागवानी का लक्ष्य रखा, जिसमें अब तक 22 हेक्टेयर में काम पूरा हो चुका है। किसानों को मौसम्बी की बागवानी के लिए ₹13,500 से अधिक का अनुदान मिल रहा है। इसके अलावा, ड्रैगन फ्रूट और नई प्रजाति के अन्य फलों की खेती से किसान बंजर भूमि को उपजाऊ बना रहे हैं। फलों की आपूर्ति कानपुर और लखनऊ की मंडियों तक पहुंच रही है, जिससे उनकी आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस विशेष: सीएम योगी का खेल जगत में महत्वपूर्ण योगदान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link