ProjectsUttar Pradesh

वाराणसी : छाया क्रिसमस का उल्लास, गिरजाघरों और मकानों को सजाया

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 24 दिसंबर 2024:

यूपी की काशी में क्रिसमस की सुगंध फिजाओं में घुलने लगी है। शहर के गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मसीही समाज से जुड़े लोगों ने घरों में रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट की है। घर-घर में कैरोल गूंज रहे हैं। घरों के साथ होटलों में भी क्रिसमस मनाने की तैयारी है। लोग सेंटा क्लाज के अलावा ऊंट, भेंड़, हिरन से लेकर पेड़-पौधे भी सजा रहे हैं।

महागिरजा में होगी विशेष पूजा

ये भी पढ़ें:

महागिरजा में विशेष पूजा (मिस्सा बलिदान) की रस्म निभाई जाएगी। महागिरजा के पल्ली पुरोहित फॉदर अगस्टीन व अन्य पुरोहित मिलकर मिस्सा पूजा करेंगे। इस दौरान मसीही समुदाय के लोग प्रभु की आराधना और विशेष महिमा गान करेंगे।

रात 12 बजे प्रतीक रूप में ईसा मसीह के जन्म लेने के बाद महागिरजा में वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप डॉ. युजीन जोसेफ प्रभु यीशु के प्रतीकात्मक बाल रूप का मसीही समुदाय के लोगों को दर्शन करायेंगे। इसके बाद वे शोभायात्रा के बीच नवजात ईसा मसीह की प्रतिमा को गिरजाघर से स्थानान्तरित कर चरनी में स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़ें  मेरठ में वायरल वीडियो का सच: जातीय हिंसा नहीं, गैंगवार में हुई थी मारपीट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link