Uttar Pradesh

“बाघिन का शावक समझा, गन्ने के खेत में मिला फिशिंग कैट का बच्चा”

शाहजहांपुर,25 दिसंबर 2024

शाहजहांपुर के खुटार गांव तुलापुर में गन्ने के खेत में दो शावकों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बाघिन के शावक होने की आशंका जताई और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शावकों को कब्जे में लिया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ये फिशिंग कैट के शावक हैं, जिनकी उम्र महज दो दिन है। फिशिंग कैट, जंगली बिल्ली की एक प्रजाति है, जो मछलियां पकड़ने के लिए तालाबों में उतरती है। यह आकार में घरेलू बिल्ली से बड़ी होती है और आईयूसीएन की लुप्तप्राय सूची में शामिल है।

शावकों को जंगल में मां के पास छोड़ा जाएगा। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में बाघ के पदचिह्न नहीं मिले हैं और अन्य दो शावकों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शावकों को कुत्तों से खतरा था, इसलिए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। फिलहाल, टीम शावकों की निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  असम के पूर्व DGP की पत्नी से धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर 4 साल बाद FIR दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link