Uttar Pradesh

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा : बिजली का तार गिरने से दो बच्चियों सहित तीन की झुलस कर मौत

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 29 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखुपर में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो बच्चियों समेत तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गई। तीनों बिजली का तार गिरने से उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों सड़क पर झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाने के साथ बचाव का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में हुआ हादसा

यह हादसा गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में हुआ। जानकारी अनुसार सोनबरसा-सरदारनगर मार्ग से नहर रोड पर बिजली का एक तार टूटकर बाइक पर गिर गया। बाइक पर एक व्यक्ति के साथ दो बच्चियां सवार थीं। तार में दौड़ रहे करंट से बाइक के साथ उस पर सवार तीनों लोग चंद मिनट में झुलस गए। मौके पर दम तोड़ दिया। वे धनहा टोला विशुनपुरा के बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ट्रेन के एसी कोच में अफसर नहीं…वह था जालसाज, ऐसे खुली पोल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link