CrimeUttar Pradesh
उत्तरप्रदेश : मकान को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बिजनौर, 31 दिसम्बर 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनोर जिले में एक घर को लेकर हुए विवाद के बाद अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम अरज ने कहा कि रविवार रात करीब नौ बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के धौलागढ़ गांव में एक नवनिर्मित मकान को लेकर हुए झगड़े के बाद दिनेश सैनी ने अपने भाई मोहित (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






