CrimeUttar Pradesh

इतना दुस्साहस… नाबालिग छात्रा को दोस्तों संग घेरा, तमंचे से धमाका कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

आदित्य मिश्र

अमेठी, 1 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा को तमंचे से धमका कर उसके साथ रेप करने के आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

कोचिंग जा रही थी छात्रा

ये भी पढ़ें:

ये दुस्साहसिक वारदात अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में हुई थी। क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा दो दिन पहले कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में छात्रा को तीन युवकों ने घेर लिया। तमंचे से धमाका कर छात्रा के साथ एक युवक ने रेप किया। इसके साथ घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। घर लौट कर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। उनकी शिकायत पर मंगलवार शाम पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

आरोपी का साथ देने में दो दोस्त भी पहुंचे हवालात

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गौरीगंज अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में ऋषभ सिंह निवासी नदियाव थाना जामो ने छात्रा के साथ रेप किया था। उसके साथ घटना के दौरान अनुज शुक्ला और शिवांश मिश्रा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट... अवैध हुक्का बार में जुटी थी भीड़, दस को दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link