EducationHealthUttar Pradesh

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी : शुरू हुई 500 बेड की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी

अशरफ अंसारी

इटावा, 2 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 बेड की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी गुरुवार से शुरू हो गई। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. पीके जैन ने किया। इस ओपीडी में इलाज मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

मालूम हो कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रोज हजारों मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इन मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 बेड की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का निर्माण कराया गया। इसका गुरुवार को उद्घाटन किया गया।

ये भी पढ़ें:

गंभीर बीमारियों का हो सकेगा बेहतर इलाज

Advertisement

नई ओपीडी खुलने से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, रेडियोथैरेपी आदि की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में भर्ती करके उनका बेहतर इलाज हो सकेगा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : सीएम योगी ने बुजुर्गों को दिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link