Uttar Pradesh

मंत्री आशीष पटेल भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं तो उन्हें बर्खास्त करे योगी सरकार : अजय राय

लखनऊ, 4 जनवरी 2025:

प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने यदि भ्रष्टाचार किया है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें अपने मंत्रीमण्डल से बर्खास्त करें। यदि आशीष पटेल सही हैं और सरकार व एसटीएफ मिलकर उन्हें प्रताड़ित कर री है और उनमें जरा सा भी स्वाभिमान हो तो उन्हें और अनुप्रिया पटेल को भाजपा सरकार को तत्काल छोड़ देना चाहिए। यह बात शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कही।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, आरोपों की जांच कराए सरकार

प्रेसवार्ता के दौरान को अजय राय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यूपी में जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, नीचे से लेकर ऊपर तक बहुत बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। इससे प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि भाजपा सरकार में मंत्री आशीष पटेल की रिश्तेदार और विधायक पल्लवी पटेल ने उनके ऊपर तमाम तथ्यों के साथ दावा करते हुए आरोप लगाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ना तो उनकी जांच कराने को तैयार हैं और ना ही मंत्री को बर्खास्त कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ मंत्री ने सीधे-सीधे योगी के दो खास सिपहसालार पर खुले आम आरोप लगाया है।

आशीष पटेल को इस्तीफा देने की सलाह

Advertisement

अजय राय ने कहा कि मंत्री आशीष पटेल यदि ईमानदार हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है तो उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए। वे तत्काल इस्तीफा देकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा करें। यदि वे ऐसा करते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी। इस दौरान राय ने कहा कि केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेश में 31 हजार तीन सौ तीन करोड़ के घोटाले की एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में दायर की गई है। याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि जल जीवन मिशन के तहत नियम कानून को ताक पर रखकर हजारों करोड़ की बंदरबांट हुई है।

महाकुंभ में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

राय ने कहा कि धार्मिक मुद्दों को उठाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार से धर्म भी अछूता नहीं रहा है। राम मंदिर से शुरू हुआ भ्रष्टाचार काशी कॉरिडोर होते हुए कुंभ मेले में भी पहुंच गया है। इन सभी जगहों पर सारे ठेके गुजरातियों को दिये गये हैं जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। जो लोग आजादी के पहले से कुंभ का कार्य किया करते थे वह आज पेटी ठेकेदारों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  नए साल में महाकुम्भ का उत्साह चरम पर, हाईटेक चिकित्सा सुविधाएं श्रद्धालुओं को कर रहीं प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link