Uttar Pradesh

शादी से पहले उठी बेटी की अर्थी, शोहदे से तंग आकर दी जान

आगरा,4 जनवरी 2025

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक 21 साल की युवती का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवती का रिश्ता धौलपुर में तय हो चुका था और शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मोहल्ले का एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। युवक उसे और उसके मंगेतर को धमकियां देता था, जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने खुद ही पुलिस को कॉल करके बताया कि उसने युवती से एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और युवती के घरवालों ने उसे बंदी बना लिया था। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि अब युवती के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और कर रहे थे। डीसीपी सिटी का कहना है कि परिजनों से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हिमाचल के गवर्नर बोले, महाकुंभ के आयोजन व व्यवस्था से पूरा विश्व प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link