Uttar Pradesh

असम के पूर्व DGP की पत्नी से धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर 4 साल बाद FIR दर्ज

नोएडा,6 जनवरी 2025

नोएडा में असम के पूर्व डीजीपी की पत्नी ममता सिंह के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगला नगली गांव में राम कुमार और अन्य ने उन्हें एग्रीकल्चर लैंड दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये में डील की। रजिस्ट्री पर डेढ़ लाख रुपये खर्च करने के बाद, 2019 में रिटायरमेंट के बाद जब उन्होंने जमीन देखने गईं, तो पता चला कि जमीन किसी और को बेच दी गई है। शिकायत करने पर आरोपी ने उन्हें हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी।

पीड़िता ने 2020 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 2021 में नोटिस देकर मामूली कार्रवाई की गई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर अब एक्सप्रेसवे थाने में राम कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  UP में 3 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, अरविन्द कुमार मिश्रा बने अपर निदेशक सूचना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link