Uttar Pradesh
9 युवाओं को जबरन किन्नर बनाया, कुख्यात गैंग सक्रिय, जेडीयू महिला मोर्चा की घेराव चेतावनी

बांदा,8 जनवरी 2025
बांदा के अतर्रा क्षेत्र में जबरन युवाओं को किन्नर बनाए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि एक गैंग ने नौ युवकों को अगवा कर उनका लिंग परिवर्तन कराया। गैंग पीड़ितों को मारपीट कर नशीले इंजेक्शन और हार्मोन चेंज की दवाओं की ओवरडोज देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। इसके बाद उनसे जबरन वसूली कराई जाती है और मना करने पर गंभीर यातनाएं दी जाती हैं।
जेडीयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने पुलिस पर गैंग से मिलीभगत का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।






