Uttar Pradesh

“गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर BJP MLA दीनानाथ भास्कर का यूपी पुलिस पर संगीन आरोप”

भदोही,8 जनवरी 2025

भदोही के औराई सीट से बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर ने स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को साजिश करार दिया है, जिसे पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। विधायक का कहना है कि पुलिस ने दबाव में आकर यह कार्रवाई की है और यह असंवैधानिक है। उनका आरोप है कि जमीन खरीदने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, जबकि नंदलाल पांडेय ने कोर्ट से स्टे लिया था, फिर भी उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाकर गिरफ्तारी की गई है।

भास्कर ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूपी भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री एके शर्मा को टैग किया और पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ईरान की इन शर्तों पर खत्म होगी जंग! राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान... अधिकारों की मान्यता, मुआवजा और सुरक्षा गारंटी जरूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link