Uttar Pradesh

हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद केस की सुनवाई 5 मार्च को, कोर्ट ने किया आदेश

संभल,8 जनवरी 2025

संभल में जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश पेश किया। मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अमीर हुसैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्शिप एक्ट पर कोई फैसला आने तक इस मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी, जब दोनों पक्ष अदालत में अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।

इससे पहले, हिंदू पक्ष ने 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद को श्री हरिहर मंदिर बताते हुए दावा किया था। इसके बाद मस्जिद का दो चरणों में सर्वे किया गया, पहला 19 नवंबर और दूसरा 24 नवंबर को हुआ। सर्वे के दौरान हिंसा और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और कई गिरफ्तार हुए। अब यह मामला कोर्ट के पास है, जहां दोनों पक्षों के साक्ष्य पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एफसीसी लाइन पर डिरेल हुई मालगाड़ी, पटरी से उतरीं तीन बोगियां... हादसा टला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link