ReligiousUttar Pradesh

वाराणसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुले, प्रशासन ने शुरू करावाई सफाई

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 8 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य मदनपुरा क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बुधवार को खोल दिए गए। मंदिर मदनपुरा के गोल चबूतरा इलाके में स्थित है। मंदिर खुलने के बाद प्रशासन ने इसकी साफ-सफाई शुरू करवाई और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है।

मंदिर में तीन खंडित शिवलिंग मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह एक प्राचीन शिव मंदिर है। खरमास समाप्त होने के बाद मंदिर में विधिवत शिवलिंग स्थापना और पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। मंदिर का महत्व धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

17 दिसंबर को मंदिर बंद मिलने पर सनातन रक्षक दल के कार्यकर्ता पूजा कराने पहुंचे थे, लेकिन स्वामित्व विवाद के चलते प्रशासन ने पूजा रुकवा दी थी। 6 जनवरी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बंगाली महिलाओं ने गोदौलिया चौराहे पर शंखनाद कर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

प्रशासन की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मंदिर एक सार्वजनिक स्थल है, जबकि मंदिर से सटे भवन को मुस्लिम परिवार को बेचा गया था। मंदिर के खुलने के बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें  गृह मंत्री के 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम….गरियाबंद में बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link