Uttar Pradesh

₹440 करोड़ का स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज, FDA की बड़ी छापेमारी, सैंपल भेजे गए

बुलंदशहर,10 जनवरी 2025

बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक बड़ी छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस के 45 हजार बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹44 करोड़ बताई जा रही है। यह पाउडर आनंदा डेयरी से संबंधित एक गोदाम में भंडारित था, लेकिन गोदाम के पास फूड लाइसेंस नहीं था। छापेमारी के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी पाउडर की आशंका जताते हुए सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि गोदाम में स्किम्ड मिल्क पाउडर का भंडारण किया जा रहा था, लेकिन लाइसेंस के बिना इस सामान को रखा गया था। टीम ने मौके से दो अलग-अलग ब्रांड के पाउडर के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी : अनुसूचित जाति छात्रों के लिए बनेंगे आधा दर्जन आधुनिक हॉस्टल... पहली किस्त जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link