Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ 2025: संगम से अमेरिका की दूरी से डेढ़ गुना ज्यादा लगी है टेंट सिटी को बसाने में बल्लियां

महाकुंभ नगर, 11 जनवरी 2025

प्रयागराज में संगम तट पर टेंट का विशाल नगर सज कर तैयार हो चुका है।

सोमवार 13 जनवरी से प्रयागराज के त्रिवेणी तट पर महाकुंभ शुरु होने जा रहा है। महाकुंभ के चलते संगम की रेत पर एक लाख से ज्यादा टेंट लगाए गए हैं। जिनकी क्षमता 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की है।

इस टेंट सिटी को बसाने के लिए लकड़ी की लगभग 68 लाख बल्लियों का उपयोग हुआ है। अगर इन सभी बल्लियों को आपस में जोड़ दिया जाए तो इसकी लंबाई संगम से अमेरिका की दूरी से डेढ़ गुना ज्यादा होगी। यह सुनने में आश्चर्यजनक लग सकता है पर सही है।  

प्रयागराज से अमेरिका की दूरी लगभग 12808 किलोमीटर की है। वहीं मेला क्षेत्र में टेंट सिटी को बसाने के लिए लगभग 68 लाख से अधिक बल्लियों का उपयोग हुआ है। एक बल्ली लगभग 12 फुट की होगी है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो यह दूरी 12 हजार 8 सौ किलोमीटर से बहुत ज्यादा हो जाती है।
ये आंकड़े आभासी ज़रूर लगते हैं लेकिन यह 45 दिन के अस्थायी महाकुंभ शहर की विशालता और भव्यता का पूर्ण रूप से बयान करते हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  मौसम की मार : अब पछुआ बढ़ाएगी ठिठुरन, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, प्रदूषण ने बढ़ाई दिक्कत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link