Ho Halla SpecialUttar Pradesh

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 13 जनवरी 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो तो संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट मंगवाकर शीघ्र शासन को भेजा जाए।

जनता दर्शन के दौरान इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची एक महिला को सीएम योगी ने आश्वस्त किया, “पीजीआई लखनऊ से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देगी।”

ये भी पढ़ें:

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 100 लोगों से मुलाकात की। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले कई लोगों को सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार धन की कमी को इलाज में बाधक नहीं बनने देगी। एक महिला ने अपने परिजन का इलाज पीजीआई लखनऊ में कराने के लिए मदद मांगी तो सीएम ने आत्मीय संबल देते हुए कहा, “अस्पताल में भर्ती कराकर इस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार इलाज का खर्च उठाएगी।”
जनता दर्शन में बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट गिफ्ट दी और उन्हें आशीर्वाद दिया।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और शीतलहर के बीच गोवंश की देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ नगर निगम में ढाई साल बाद 10 पार्षद नामित, दो पूर्व निर्वाचित पार्षद भी सूची में शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button