CultureEntertainmentUttar Pradesh

गोरखपुर महोत्सव : ऋचा शर्मा के सूफियाना अंदाज पर फिदा हुए दर्शक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 13 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जनपद में चल रहे महोत्सव की आखिरी बॉलीवुड नाइट सिंगर ऋचा शर्मा के नाम रही। उन्होंने सूफी कलाम के साथ पंजाबी गीत और ठुमरी की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी दमदार आवाज के साथ सांसद रवि किशन ने भी अपने सुर मिलाये। महोत्सव के पंडाल में मौजूद हजारों दर्शक सम्मोहन में बंधे अंत तक डटे रहे।

बिल्लो रानी कहो तो… पर थिरके दर्शक

ये भी पढ़ें:

बॉलीवुड और सूफियाना सिंगर ऋचा शर्मा रविवार रात 9:32 बजे मंच पर आईं। ऋचा ने सोणी आबे माही, नि मैं समझ गई, नि मैं समझ गई… गीत से प्रोग्राम की शुरुआत करके रंग जमा दिया। इसके बाद उन्होंने खास सूफी अंदाज में ‘सजदा तेरा सजदा दिन रैन करूं…’ व विरह गीत ‘जिंदगी में कोई कभी न आए न रब्बा…’ सुनाकर माहौल को गम्भीर कर दिया।
इसके बाद जब ऋचा ने …वे मोहब्बता सचिया वे, तेरी काली अंखियों से जिंद मेरी जगे, जोर का झटका हाय जोरों से लगा, लंबी जुदाई…चार दिनों का और बिल्लो रानी कहे तो अपनी जान दे दूं पेश कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

नजर लागी राजा… पर रविकिशन ने भी दिया साथ

अपनी गायिकी को आगे बढ़ाते हुए ऋचा शर्मा ने ‘माही रे माही रे, मोरे सैंया तो हैं परदेश मैं का करूं सावन में’ लोकगीत के साथ ठुमरी होरी आई रे पिया तेरे देश रे जैसे गानों से पूरा माहौल बना दिया। ऋचा शर्मा ने अमीर खुसरो का प्रसिद्ध कलाम ‘छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैना मिलाय के…’ सुनाकर समा बांध दिया। सांसद ​रवि किशन के साथ ऋचा ने प्रसिद्ध लोकगीत गीत ‘नज़र लागी राजा तोरे बंगले में…’ गाया तो फैंस झूम उठे। इसी अंदाज में उन्होंने ‘नज़र तोरी राजा बड़ी बेईमान है…’ गाकर रसिकों को फिर से रूमानी कर दिया। रात करीब 12 बजे तक गोरखपुर के लोग ऋचा के गानों पर झूमते रहे।

ये भी पढ़ें  बहराइच : 9 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link