ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : पौष पूर्णिमा के स्नान पर 1.50 करोड़श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ नगर, 13 जनवरी 2025:

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुरू हुए महाकुंभ में पहले दिन सोमवार को आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पहले दिन लगभग 1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के अवसर पर शुभ मुहूर्त में स्नान के लिए रविवार आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के से ही स्नान करने लगे। साधु-संतों के साथ देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आस्था का ऐसा आलम था कि कड़ाके की ठंड भी उनके उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी।
बताया गया कि शाम तक लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

ये भी पढ़ें:

सभी घाटों पर स्नान के लिए लगा रही भीड़

संगम नोज, एरावत घाट और वीआईपी घाट समेत सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करते नजर आए। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। संगम स्नान और दान-पुण्य में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम तट पर पूजा-अर्चना और दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। युवाओं में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें  महिला बंदियों से मिलीं अपर्णा यादव, राहुल पर कसा तंज, कहा...राजनीति चमकाने की कोशिश बेकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link