Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले साधु-संतों का सीएम योगी ने किया अभिनन्दन

महाकुंभ नगर 14 जनवरी 2025:

महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब और मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने वाले साधु-संतों का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिनन्दन किया है।

सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर संदेश जारी कर कहा है कि आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में पावन ‘मकर संक्रांति’ के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्र‌द्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

सीएम ने प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर भी ये कहा कि सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के स्वागत को सजने संवरने लगा गोरखपुर शहर, भाजपा अध्यक्ष ने साझा कीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link