CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : चचेरे भाई की शराब की लत से परेशान शख्स ने दी सुपारी, मामले में 3 गिरफ्तार

मुंबई, 23 जनवरी 2025

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि अपने शराबी चचेरे भाई और बीएमसी के पूर्व कर्मचारी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके द्वारा भाड़े पर लिए गए दो सुपारी हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी विजय सरवन ने पिछले हफ्ते राजेश सरवन की हत्या करने के लिए सागर पिवाल (30) और रोहित चंडालिया (29) को कथित तौर पर 3 लाख रुपये दिए थे। राजेश का शव कांजुरमार्ग से बरामद किया गया. मुख्य आरोपी ने दावा किया कि उसने राजेश को मारने का फैसला किया क्योंकि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुरा व्यवहार कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि उसने हाल ही में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हंगामा किया था। पुलिस ने बताया कि मरने वाला शख्स गांजा और शराब का आदी था। पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: संगम की पवित्रता का संदेश ले जाती पंच अग्नि अखाड़ा की दिव्य कलश यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link