NationalUttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ, 26 जनवरी 2025:

देश भर में आज गणतंत्र द‍िवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ कई विशिष्टजनों ने देश एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

‘गणतंत्र दिवस भारतीयता के गौरव का उत्सव’

उन्होंने देश के सामाजिक, आर्थिक विकास और सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। यह दिवस हमें संविधान की ताकत और हमारे कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश, मायावती, भूपेंद्र चौधरी ने भी दीं शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को गणतंत्र द‍िवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो एवं पू्र्व सीएम मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश और देश वासियों को गणतंत्र द‍िवस की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें  विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ, अपर निदेशक पंचायती राज प्रतीक्षारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link