National

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला नौसेना मुख्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार, कई सालों से ISI भेज रहा था खूफिया जानकारी

नई दिल्ली, 26 जून 2025

देश से गद्दारी और दुश्मनों को देश की खूफिया जानकारी देने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी कड़ी के तहत सुरक्षा एजेंसी  ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारी पाकिस्तान को देकर जासूसी करने वाले नौसेना के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हरियाणा के विशाल यादव को राजस्थान सीआईडी ​​पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वह कई सालों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को अहम जानकारी दे रहा था।

राजस्थान खुफिया सूत्रों के अनुसार, विशाल यादव सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने ‘प्रिया शर्मा’ नाम का इस्तेमाल कर उसे भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। उसके फोन की जांच करने पर पता चला कि नौसेना के साथ-साथ अन्य रक्षा विभागों से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि भारत के हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी भी पाकिस्तान पहुंच गई है। विशाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरअंदाज करने और पैसे के लालच में जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सीआईडी ​​अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन गेम की लत के कारण उसने पैसे गंवाए थे। उसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने ये काम किए।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान सीआईडी ​​के आईजी विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट और बैंक खातों के जरिए पैसे लेने के सबूत मिले हैं। दिल्ली में गिरफ्तारी और जयपुर ट्रांसफर के बाद कई केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने उससे पूछताछ की। वहीं इसमें कोई और भी शामिल है? और किस तरह की जानकारी लीक हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेशी हैंडलर्स के जरिए भारतीय रक्षा प्रणाली में घुसपैठ की बढ़ती कोशिशों के मद्देनजर अधिकारी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देने की अपील कर रहे हैं।

 

 

 

ये भी पढ़ें  सैनिकों के लिए मददगार साबित हो रही सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय की पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link