Uttarakhand

उत्तराखंड : हल्द्वानी में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार दिन के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हल्द्वानी, 26 जून 2025

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिछले तीन दिनों से हल्द्वानी में हो रही भारी बारिश के कारण एक कार सड़क किनारे उफनती नहर में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक चार दिन का नवजात शिशु भी शामिल है, जिससे स्थानीय लोग सदमे में हैं।

जानकारी अनुसार यह हादसा फायर स्टेशन के पास हुआ। पीडित बरा निवासी राकेश अपनी पत्नी रामा (27) को प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी दिलाकर परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ कार से अपने घर वापिस लौट रहे थे तभी कार नहर में गिर गई और कुछ दूर तक बहकर पुलिया में फंस गई। दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाला, विंडशील्ड तोड़ी और शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के नवजात के रूप में हुई है। हल्द्वानी सिटी एसपी प्रकाश चंद्र ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। एसपी ने बताया कि वे कार और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  शराब में यूज होने वाले एथनॉल समेत कई केमिकल का जखीरा मिला, गोदाम सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link