Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा… 40 दिन की मोहलत खत्म, कल कहेंगे अपनी बात

गोरक्षा को लेकर आशियाना क्षेत्र में 11 मार्च को होगा बड़ा कार्यक्रम, प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ दी अनुमति

लखनऊ, 10 मार्च 2026:

सात मार्च को वाराणसी से शुरू हुई ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा मंगलवार को इटौंजा के रास्ते राजधानी लखनऊ की सीमा में दाखिल हुई। कल मंगलवार को आशियाना क्षेत्र में उनका मुख्य कार्यक्रम होगा। इधर देर रात प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को शर्तों के साथ आयोजन की अनुमति दी है।

गोरक्षा को लेकर चल रहे अभियान के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जो 40 दिन की मोहलत दी गई थी, वह अब पूरी हो चुकी है और 11 मार्च को धर्मयुद्ध के लिए शंखनाद किया जाएगा। वो अपनी बात कहेंगे। मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा मेरी यात्रा का कहीं कोई विरोध नहीं हुआ। हर जगह समर्थन मिला। सनातन धर्म के प्रतीक पर प्रहार करने वाली पुलिस तो योगी सरकार की है। इसलिए मेरा सवाल उन्हीं से है। रही बात शर्तों की तो व्यवस्था से जुड़ी शर्तें पूरी की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 5.53.34 PM

ये भी पढ़ें:

इस बीच शंकराचार्य के मुख्य कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों और एलडीए स्मारक समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिली। प्रशासन ने आयोजन के लिए 26 शर्तें भी तय की हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर अनुमति स्वतः रद्द मानी जाएगी।

Advertisement

आयोजकों के मुताबिक 11 मार्च को शीतला अष्टमी के दिन आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन के पास पासी किला चौराहे पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गोरक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और बड़ी संख्या में संत और समर्थक जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई निर्देश भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें  विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के मूर्तिकार राम सुतार का निधन, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link