Uttar Pradesh

महाकुंभ की भीड़ से परेशान बनारस में 5 फरवरी तक कक्षा 8 तक के स्‍कूल बंद

प्रयागराज,27 जनवरी 2025

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात समस्याओं के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 5 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी, लेकिन सीबीएसई और यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा बिना किसी रुकावट के चलेंगे।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को तीसरे अमृत स्नान की तैयारी चल रही है, और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया है, जबकि रेलवे स्टेशन और रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 26 जनवरी तक 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का बड़ा ब्लूप्रिंट : हर जिले में CM फेलो, ई-साक्ष्य से तेज न्याय और स्किल लैब्स से बदलेगा UP का भविष्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link