CrimeUttar Pradesh

आगरा : फर्जी दस्तावेज से जमीन का सौदा… मजदूर को बनाया करोड़ों का मालिक

मयंक चावला

आगरा, 29 जनवरी 2025:

हाथरस के एक प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आगरा के भोले बाबा डेरा के मालिक की करोड़ों की जमीन का सौदा कर दिया। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छानबीन में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:

डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार नेहरू नगर निवासी हरिशंकर ने थाना हरी पर्वत में शिकायत दर्ज कराई थी कि मथुरा जिले की फरह तहसील क्षेत्र स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी सचिन, ओम प्रकाश, आशीष और मजदूर हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ऐसे दिया फर्जीवाड़े को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मास्टरमाइंड सचिन ने मजदूर हरिशंकर को पांच करोड़ रुपये देने का लालच देकर उसे फर्जी तरीके से जमीन का मालिक बना दिया। उसने आधार सेवा केंद्र के कर्मचारी आशीष की मदद से हरिशंकर का आधार कार्ड अपडेट कराया, फिर पैन कार्ड बनवाकर जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम कर लिया। इस पूरे फर्जीवाड़े में हाथरस के एक शिक्षक ओम प्रकाश ने आर्थिक मदद की थी। डीसीपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस ऑपरेशन: एक रात में 4 जिलों में मुठभेड़, 9 बदमाश गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link