CultureUttarakhand

उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान, वित्त मंत्री ने कलाकारों व प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून, 30 जनवरी 2025:

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिलने पर राज्य के वित्त, संसदीय कार्य एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सांस्कृतिक टीम के कलाकारों के साथ प्रदेश की जनता को बधाई दी।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि परेड के दौरान उत्तराखंड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सांस्कृतिक टीम ने उत्तराखंड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बेहतर रूप में प्रस्तुत किया। मालूम हो कि राज्य से 16 कलाकारों ने भाग लेकर झांकी में उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती प्रसिद्ध ऐपण कला, साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा : जूते के सोल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button