Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म के आरोप में थी तलाश

सीतापुर, 30 जनवरी 2025:

महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर
लिया है। सीतापुर पुलिस ने उन्हें प्रेस कांफ्रेंस करते समय पकड़ा। सीतापुर की कोर्ट ने पिछले दिनों सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचे सांसद को कोई राहत नहीं मिल सकी थी।

हाईकोर्ट ने आत्मसमर्पण करने का दिया था आदेश

आरोपी सांसद की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सांसद की याचिका को खारिज कर दिया। इसके साद दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें:

पूर्व परिचिय महिला ने दर्ज कराया था केस

सीतापुर नगर कोतवाली में गत दिनों सांसद की पूर्व परिचय महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकाने का केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने सांसद राकेश राठौर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने 25 जनवरी को फिर नोटिस जारी कर सांसद को बुलाया। दोबारा भी सांसद बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे तो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। उसके आधार पर सीजेएम कोर्ट ने सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

ये भी पढ़ें  "चेनाब पुल से गुजरी स्पेशल वंदे भारत, ट्रायल में दिखा जलवा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link