Uttar Pradesh

दशाश्वमेध घाट पर नाव पलटी, 58 यात्री सवार

वाराणसी,31 जनवरी 2025

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी में एक नाव हादसा हो गया, जिसमें 58 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिससे छोटी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के अनुसार, सभी 58 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  8 साल पुराने रिश्ते के टूटने पर बौखलाया प्रेमी, युवती को जलाने पहुंचा, नाकाम रहने पर किया चाकू से हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link