Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ : किन्नर अखाड़े में विवाद के बाद ममता कुलकर्णी की वापसी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी सफाई

महाकुंभ नगर, 3 फरवरी 2025:

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर के पद को लेकर विवाद के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में लौट आई हैं। 24 जनवरी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद अचानक महाकुंभ छोड़ने वाली ममता कुलकर्णी ने फिर से अखाड़े में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

भस्म लगाकर किया श्रृंगार, आचार्य महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लिया

बसंत पंचमी के अमृत स्नान में ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े के साथ शामिल होने की चर्चा रही लेकिन दोपहर बाद तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुंभ में लौटने के बाद उन्होंने भस्म लगाकर श्रृंगार किया और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सहित अन्य महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें:

इससे पहले किन्नर अखाड़े के संस्थापक होने का दावा करने वाले ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को उनके पदों से हटाने का ऐलान किया था। हालांकि, अखाड़ा परिषद ने इस दावे को गलत ठहराते हुए अजय दास को फर्जी करार दिया।

ममता को निकाला नहीं गया : लक्ष्मी नारायण

इस पूरे विवाद पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं खुद को निष्कासित नहीं मानती। उन्होंने ममता कुलकर्णी को लेकर भी सफाई दी। कहा कि ममता को नहीं निकाला गया। उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वे स्नान करने नहीं आईं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े को कोई पैसे नहीं दिए। उनके सभी बैंक खाते फ्रीज हैं। उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  योगी के तोहफे ने बदल दी सरहद पर बसे इस गांव की तकदीर...दो घंटे का सफर मिनटों में सिमटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link