Uttar Pradesh

यूपी में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दो मालगाड़ियों की टक्कर, इंजन और गार्ड डिब्बा बेपटरी

फतहपर,4 फरवरी 2025

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों ट्रेनों के इंजन और गार्ड वैगन पटरी से उतरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लोको पायलट अनुज राय और गार्ड सोनू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया, जिसे जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिग्नल न मिलने के कारण पहले से खड़ी मालगाड़ी के पीछे दूसरी मालगाड़ी आ गई और टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के कारण रेलवे ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिसे हटाने का काम जारी है। प्रयागराज जोन के रेल अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के साथ होने वाले सभी आयात पूरी तरह से बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link