Ho Halla SpecialNationalReligious

महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश, सीएम योगी संग संगम में लगाई डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना

महाकुंभ नगर, 4 फरवरी 2025:

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक मंगलवार को लखनऊ से महाकुंभ पहुंचे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दोनों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।

संगम नोज पहुंचकर किया स्नान, मंत्री भी थे साथ

सुबह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ ने भूटान नरेश का स्वागत किया। इसके बाद वे मोटरबोट से संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और संत समाज के प्रतिष्ठित संत सतुआ बाबा भी मौजूद रहे।

धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए

Advertisement

संगम स्नान के बाद दोपहर में भूटान नरेश ने अक्षयवट के दर्शन किए। इसके बाद वे हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भूटान नरेश का भव्य स्वागत किया। वे डिजिटल कुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे त्रिवेणी संकुल, अरैल पहुंचकर भोजन करेंगे। दोपहर बाद भूटान नरेश वहां से विदा लेंगे।

महाकुंभ में भूटान नरेश की मौजूदगी ने उत्साह बढ़ाया

भूटान नरेश की महाकुंभ में भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। उनके संगम स्नान और धार्मिक स्थलों के दर्शन ने आध्यात्मिक वातावरण को और पावन बना दिया।

ये भी पढ़ें  काशी विश्वनाथ : सावन के पहले सोमवार को मंगला आरती संग पूजन-दर्शन, भक्तों पर बरसाए फूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link