Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh

महाकुंभ भगदड़ मामले में सियासत तेज, कई जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ,4 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ में कई मौतों के मामले में सियासी माहौल गरमा रहा हैं। इसी मुद्दे पर मंगलवार को यूपी के कई जिलों में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। जिसमे मौतों के आंकड़े बताने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही गई है।

जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

गोरखपुर: जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर की निवर्तमान जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन गोरखपुर के एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम सिटी को दिया गया। कांग्रेसियों ने कहा हम लोग जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे जब तक सरकार महाकुंभ हादसे के आंकड़े नहीं बताती हमारी पार्टी सरकार पर दबाव बनाती रहेगी। इस अवसर पर स्नेहलता गौतम सत्येंद्र कुमार निषाद तौकीर आलम महेंद्र नाथ मिश्रा विक्रमादित्य ,राम नगीना साहनी सचिदानंद तिवारी ,रामसमुझ, सांवरा राजकुमार यादव, ध्रुव पासवान ,आचार्य शंकर प्रसाद उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

मृतकों व घायलों की सूची सार्वजनिक हो

Advertisement

इटावा: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि महाकुंभ में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। सरकार न तो सही आंकड़े जारी कर रही है और न ही पीड़ितों की स्थिति की जानकारी दे रही है। इससे उनके परिजन असमंजस में हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द मृतकों व घायलों की सूची सार्वजनिक करे और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करे।

वीआईपी व आम श्रद्धालु के लिए हो समान व्यवस्था

सुल्तानपुर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में सरकार वास्तविक आंकड़े छिपा रही है। प्रदर्शनकारियों ने शेष मेले के दौरान वीआईपी कल्चर खत्म कर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था की मांग की। विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, निखिलेश सरोज, सलाउद्दीन हाश्मी, पवन मिश्रा और अमोल बाजपेई शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  मेरठ : आप सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, वक्फ कानून को बताया संविधान विरोधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link