Ho Halla SpecialUttar Pradesh

हॉस्पिटल में भर्ती राम मंदिर के मुख्य पुजारी का हाल जानने पहुंचे सीएम

लखनऊ, 4 फरवरी 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास के पक्षघात के ट्रीटमेंट का हाल जाना।

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को रविवार को पक्षघात (स्ट्रोक) के कारण अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया। यहां न्यूरोलॉजी के आईसीयू में भर्ती आचार्य की हालत जानने मंगलवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज पर चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार आचार्य की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। सीएम इसके बाद लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट में भर्ती गोरखपुर के पीपीगंज निवासी महेंद्र मिश्र से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना।

ये भी पढ़ें  यूपी के पीलीभीत में छिपे थे खालिस्तानी आतंकी, मुठभेड़ में तीन हो गए ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link