Uttar Pradesh

मां शाकुंभरी देवी धाम पहुंचे CM योगी, पर्यटन कॉरिडोर का किया निरीक्षण, बोले… शारदीय नवरात्रि से पहले कार्य पूरे करें

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, निर्माण की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का ध्यान रखने और एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य यथाशीघ्र कराने की अफसरों को हिदायत

सहारनपुर, 15 मार्च 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर जनपद स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सीएम ने पर्यटन कॉरिडोर परियोजना के तहत बन रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक पूरी होने वाली परियोजनाओं को हर हाल में शारदीय नवरात्रि से पहले तय मानकों के अनुसार पूरा कराया जाए।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 8.52.33 AM (1)

ये भी पढ़ें:

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भूरादेव मंदिर तथा सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भूरादेव मंदिर से मां शाकुंभरी देवी मंदिर तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके।

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, देवेन्द्र निम, किरत सिंह, राजीव गुम्बर, एडीजी भानू भास्कर, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम ने जनता दर्शन में सुनीं तकलीफें, गोवंशों को दुलारा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link