NationalUttar Pradesh

टनल फर्नेस निर्माण की कवायद शुरू, चुनार के चीनी मिट्टी उद्योग को मिलेगी संजीवनी

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर,6 फरवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में चुनार के चीनी मिट्टी वाले बर्तनों का उद्योग फिर परवान चढ़ेगा। इसके लिए टनल फर्नेस की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। इसकी मदद से स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन शुरू होने उद्योग का कायाकल्प होने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

डीएम ने जिला खनिज निधि से दी मंजूरी

ये भी पढ़ें:

बता दें कि चुनारगढ़ अपने किले और झरनों के लिए मशहूर तो है ही चीनी मिट्टी के बर्तनों के उद्योग से भी इसको अलग पहचान मिली है। इसी पहचान को नया कलेवर देने के लिए बदहाल होते जा रहे उद्योग को संजीवनी देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत डीएम प्रियंका निरंजन द्वारा जिला खनिज निधि से उपलब्ध कराई गई धनराशि से चीनी मिट्टी उद्योग के लिए टनल फर्नेस की स्थापना की जाएगी। इस निर्माण से चीनी मिट्टी के उद्यमियों में खुशी देखी जा रही है।

Advertisement

अफसरों ने निरीक्षण कर उद्यमियों से किया संवाद

निर्माणाधीन टनल फर्नेस स्थल का संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार द्वारा यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्थानीय उद्यमियों के साथ चीनी मिट्टी पात्र विकास केंद्र का निरीक्षण किया। अफसरों ने स्थानीय उद्यमियों के साथ टनल फर्नेस के स्थापित होने के उपरांत संचालन इत्यादि पर विस्तृत चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की गई। स्थानीय उद्यमियों ने कहा कि टनल फर्नेस स्थापित होने पर डिमांड दूर-दूर के क्षेत्र तक पूरी हो पाएगी और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।अभी तक हम लोग खुर्जा से चीनी मिट्टी के बर्तन लाकर विक्रय करते थे टनल फर्नेस के स्थापित होने से हम लोग उनका उत्पादन स्थानीय स्तर पर करेंगे जिससे हमारी लागत कम होगी जो लोग इस उद्योग को छोड़ रहे थे वह फिर से इस उद्योग की तरफ आकर्षित होंगे।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : चंपा देवी पार्क में 11 जनवरी से सजेगा तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link