Uttar Pradesh

बदायूं के गांव में कच्चे तेल की खोज, बोरिंग शुरू – GPS और सैटेलाइट खोलेंगे रहस्य!

बदायूं,6 फरवरी 2025

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के गांव टिटौली में कच्चे तेल की संभावनाओं को लेकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। अल्फाजियो इंडिया कंपनी के अफसर पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाले हुए हैं और वैज्ञानिक विधियों से बोरिंग कर जांच कर रहे हैं। बोरिंग के दौरान जमीन से पानी निकालकर उसके नमूने इकट्ठे किए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कच्चे तेल का भंडार मौजूद है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले भी पानी में कच्चे तेल के अंश पाए गए थे, जिसके बाद यह सर्वेक्षण शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जीपीएस और सैटेलाइट तकनीक की मदद से इस सर्वे को अंजाम दिया जा रहा है। बोरिंग के दौरान जमीन के अंदर ब्लास्ट कर भूगर्भीय संरचना को समझने की कोशिश की जा रही है। यदि इस इलाके में कच्चे तेल का बड़ा भंडार पाया जाता है, तो यह खोज न केवल बदायूं बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। फिलहाल, वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी है, और आने वाले समय में इसके नतीजे स्पष्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  फॉर्म-7 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला : BJP कर रही वोट कटवाने की साजिश... चुनाव आयोग से ये मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link